मध्य प्रदेश में जनगणना एवं जनांकिकी MCQ प्रश्न और उत्तर | Census and Demographics in Madhya Pradesh MCQ

मध्य प्रदेश में जनगणना एवं जनांकिकी MCQ

"मध्य प्रदेश में जनगणना एवं जनांकिकी" पर आधारित यह MCQ सीरीज उन छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MPPSC, MPSI, MPPEB और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस MCQ सेट में मध्य प्रदेश की जनगणना और जनांकिकी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया है, जैसे जनसंख्या वृद्धि दर, लिंगानुपात, साक्षरता दर, जनसंख्या घनत्व, शहरीकरण, जनजातीय जनसंख्या, सामाजिक और आर्थिक जनांकिकीय पैटर्न, और जनगणना के ऐतिहासिक आंकड़े।
census-and-demographics-in-madhya-pradesh-mcq
प्रत्येक प्रश्न के साथ हिंदी में विस्तृत व्याख्या प्रदान की गई है, जो आपकी जानकारी को गहराई और स्पष्टता प्रदान करेगी। यह सीरीज मध्य प्रदेश की जनसंख्या संरचना से लेकर समकालीन जनांकिकीय परिवर्तनों और उनकी प्रशासनिक और नीतिगत महत्व तक की पूरी जानकारी प्रदान करती है, जो परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मध्य प्रदेश में जनगणना एवं जनांकिकी से संबंधित यह MCQ सेट न केवल आपकी परीक्षा की तैयारी को अधिक प्रभावी बनाएगा, बल्कि आपको विषय पर पूर्ण समझ और आत्मविश्वास भी प्रदान करेगा। इन प्रश्नों के माध्यम से आप प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।
1. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?

(a) इंदौर

(b) हरदा

(c) टीकमगढ़

(d) जबलपुर

2. जनगणना 2011 के अनुसार मध्य प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिलों के सही क्रम का चुनाव कीजिए?

(a) इंदौर > जबलपुर > सागर

(b) इंदौर > भोपाल > जबलपुर

(c) जबलपुर > इंदौर > भोपाल

(d) भोपाल > इंदौर > जबलपुर

3. जनगणना 2011 के अनुसार मध्य प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?

(a) सागर

(b) होशंगाबाद

(c) हरदा

(d) राजगढ़

4. जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार मध्य प्रदेश के न्यूनतम जनसंख्या वाले जिलों के सही क्रम का चुनाव कीजिए? I. हरदा II. उमरिया III. श्योपुर

(a) II, I, III

(b) III, II, I

(c) I, II, III

(d) I, III, II

5. जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार मध्य प्रदेश में 0 से 6 वर्ष आयु समूह की शिशु जनसंख्या में कुल कितनी वृद्धि हुई?

(a) 76,544

(b) 27,181

(c) 54,563

(d) 33,654

6. जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार 0 से 6 वर्ष आयु समूह की सबसे कम जनसंख्या निम्न में से किस जिले की है?

(a) दतिया

(b) हरदा

(c) उमरिया

(d) डिंडोरी

7. जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार 0 से 6 वर्ष आयु समूह की जनसंख्या सर्वाधिक किस जिले में कम हुई है?

(a) मुरैना

(b) भिंड

(c) छिंदवाड़ा

(d) बैतूल

8. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश का लिंगानुपात क्या है?

(a) 1000:912

(b) 1000:940

(c) 1000:919

(d) 1000:931

9. वर्ष 2001 से वर्ष 2011 के बीच प्रदेश की ग्रामीण जनसंख्या वृद्धि दर कितनी रही?

(a) 20.35%

(b) 25.7%

(c) 18.4%

(d) 17.63%

10. मध्य प्रदेश के सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिला के सही क्रम का चुनाव कीजिए?

(a) बालाघाट, अलीराजपुर, झाबुआ, डिंडोरी

(b) बालाघाट, डिंडोरी, झाबुआ, मंडला

(c) डिंडोरी, बालाघाट, मंडला, अलीराजपुर

(d) बालाघाट, अलीराजपुर, मंडला, डिंडोरी

11. मध्य प्रदेश का लिंगानुपात भारत के लिंगानुपात से कितना कम है?

(a) 9

(b) 10

(c) 11

(d) 12

12. मध्य प्रदेश के किस संभाग का लिंगानुपात सर्वाधिक है?

(a) इंदौर

(b) शहडोल

(c) जबलपुर

(d) उज्जैन

13. मध्य प्रदेश में वर्ष 2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार शहरी लिंगानुपात कितना है?

(a) 920

(b) 918

(c) 919

(d) 936

14. मध्य प्रदेश के कितने जिलों का लिंगानुपात 1,000 से अधिक है?

(a) 3

(b) 4

(c) 5

(d) 6

15. मध्य प्रदेश के किस जिले का लिंगानुपात सर्वाधिक कम है?

(a) भिंड

(b) मुरैना

(c) ग्वालियर

(d) दतिया

16. वर्ष 2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार शिशु लिंगानुपात की दृष्टि से प्रदेश का कौन सा जिला द्वितीय स्थान पर है?

(a) अलीराजपुर

(b) मंडला

(c) डिंडोरी

(d) (b) एवं (c) दोनों

17. 15वीं जनगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक शिशु लिंगानुपात किस जिले का है?

(a) बालाघाट

(b) बैतूल

(c) छिंदवाड़ा

(d) अलीराजपुर

18. जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार मध्य प्रदेश में किस जिले का लिंगानुपात सर्वाधिक प्रतिकूल है?

(a) बालाघाट

(b) भिंड

(c) झाबुआ

(d) रीवा

19. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश में 0-6 वर्ष आयु समूह का लिंगानुपात कितना है?

(a) 937

(b) 920

(c) 932

(d) 918

20. वर्ष 2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार दशकीय वृद्धि दर के लिहाज से निम्न जिलों के सही अवरोही (घटते) क्रम को व्यवस्थित कीजिए?

(a) इंदौर, भोपाल, सिंगरौली, झाबुआ

(b) भोपाल, इंदौर, झाबुआ, सिंगरौली

(c) इंदौर, भोपाल, झाबुआ, सिंगरौली

(d) इंदौर, झाबुआ, भोपाल, सिंगरौली

21. मध्य प्रदेश के न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाले 3 जिले कौन से है?

(a) अनूपपुर, मंदसौर, बालाघाट

(b) अनूपपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा

(c) छिंदवाड़ा, मंदसौर, बालाघाट

(d) बालाघाट, मंदसौर, अनूपपुर

22. जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार मध्य प्रदेश के प्रति वर्ग किमी. जनघनत्व कितना है?

(a) 236

(b) 246

(c) 226

(d) 216

23. मध्य प्रदेश में न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन है?

(a) डिंडोरी

(b) श्योपुर

(c) पन्ना

(d) मुरैना

24. जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार मध्य प्रदेश के किस जिले में जनघनत्व सर्वाधिक है?

(a) इंदौर

(b) भोपाल

(c) ग्वालियर

(d) जबलपुर

25. निम्न में से मध्य प्रदेश के किस जिले में जनसंख्या का घनत्व सबसे कम है?

(a) झाबुआ

(b) मंडला

(c) शहडोल

(d) डिंडोरी

26. मध्य प्रदेश का जनसंख्या घनत्व देश की जनसंख्या घनत्व से कितना कम या अधिक है?

(a) 136 कम

(b) 136 अधिक

(c) 146 कम

(d) 146 अधिक

27. प्रदेश की राजधानी भोपाल में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जनघनत्व में बीते एक दशक में कितने की वृद्धि हुई?

(a) 196

(b) 192

(c) 194

(d) 190

28. भारत एवं इसके सभी राज्यों में जनगणना संबंधी प्रावधान भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में प्रदर्शित है?

(a) अनुच्छेद 246

(b) अनुच्छेद 247

(c) अनुच्छेद 248

(d) अनुच्छेद 249

29. जनगणना अधिनियम 1948 में कुल कितनी धाराएं हैं?

(a) 25

(b) 23

(c) 18

(d) 52

30. मध्य प्रदेश की जनगणना हेतु सर्वोच्च जनगणना प्राधिकारी कौन है?

(a) जनगणना आयुक्त

(b) राज्य निर्वाचन आयुक्त

(c) राज्य जनगणना प्रमुख

(d) प्रदेश सांख्यिकी अधिकारी

31. जनगणना अधिनियम 1948 के अंतर्गत मध्य प्रदेश की जनगणना किस का कार्य है?

(a) राज्य सरकार

(b) केंद्र सरकार

(c) भारतीय संसद

(d) केंद्र एवं राज्य सरकार

32. जनगणना अधिनियम 1948 कब से लागू हुआ?

(a) 3 जुलाई, 1948

(b) 3 सितंबर, 1948

(c) 3 अगस्त, 1948

(d) 3 जून, 1948

33. मध्य प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम कब लागू किया गया?

(a) वर्ष 1948

(b) वर्ष 1999

(c) वर्ष 1984

(d) वर्ष 1978

34. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश का जनसंख्या की दृष्टिकोण से देश में कौन सा स्थान है?

(a) चौथा

(b) पांचवां

(c) छठवां

(d) सातवां

35. मध्य प्रदेश के कितने जिलों की आबादी 10 लाख से अधिक है?

(a) 35

(b) 32

(c) 40

(d) 45

36. मध्य प्रदेश की जनसंख्या का कितने प्रतिशत आश्रित जनसंख्या है?

(a) 59.25%

(b) 56.5%

(c) 53.98%

(d) 42.76%

37. मध्य प्रदेश की प्रथम जनगणना कब हुई थी?

(a) 1880 में

(b) 1881 में

(c) 1882 में

(d) 1883 में

38. मध्य प्रदेश की जनसंख्या देश की कुल जनसंख्या का कितने प्रतिशत है?

(a) 5%

(b) 6%

(c) 7%

(d) 8%

39. वर्ष 2011 की जनगणना, मध्य प्रदेश के दृष्टिकोण से किस क्रम की जनगणना थी?

(a) 13वीं

(b) 14वीं

(c) 15वीं

(d) 16वीं

40. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार पिछले एक दशक में मध्य प्रदेश की जनसंख्या में वृद्धि दर कितनी रही?

(a) 20.11%

(b) 20.35%

(c) 21.35%

(d) 22.11%

41. मध्य प्रदेश की 2011 की जनगणना को कुल कितने चरणों में संपन्न किया गया?

(a) 2

(b) 3

(c) 4

(d) इनमें से कोई नहीं

42. मध्य प्रदेश की जनसंख्या वृद्धि दर किस दशक में सर्वाधिक रही?

(a) 1951-1961

(b) 1961-1971

(c) 1981-1991

(d) 2001-2011

43. वर्ष 1901 से वर्ष 2001 के मध्य 100 वर्षों में मध्य प्रदेश का जनघनत्व कितना प्रतिशत बढ़ा?

(a) 333.42%

(b) 343.84%

(c) 378.05%

(d) 396.77%

44. वर्ष 2011 की जनगणना अनुसार प्रदेश में शहरी जनसंख्या का प्रतिशत कितना है?

(a) 27.63%

(b) 46.46%

(c) 26.89%

(d) 24.55%

45. वर्ष 2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में ग्रामीण जनसंख्या कितनी है?

(a) 7,26,26,809

(b) 5,25,57,404

(c) 2,00,69,405

(d) 6,03,48,023

46. वर्ष 2001 से वर्ष 2011 के मध्य प्रदेश की शहरी आबादी में कितनी बढ़ोत्तरी हुई?

(a) 1.17%

(b) 1.53%

(c) 1.87%

(d) 2.1%

47. वर्ष 2001 से वर्ष 2011 के मध्य प्रदेश की ग्रामीण जनसंख्या वृद्धि दर कितने प्रतिशत रही?

(a) 20.35%

(b) 25.70%

(c) 18.40%

(d) 17.63%

48. मध्य प्रदेश के सर्वाधिक नगरीकृत जिलों का सही क्रम बताइए?

(a) भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर

(b) इंदौर, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद

(c) इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद, मुरैना

(d) भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर

49. मध्य प्रदेश के किस जिले में सबसे कम ग्रामीण जनसंख्या है?

(a) इंदौर

(b) भोपाल

(c) हरदा

(d) उज्जैन

51. मध्य प्रदेश का सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला कौन सा है?

(a) डिंडोरी

(b) अलीराजपुर

(c) भोपाल

(d) सीधी

52. मध्य प्रदेश के सर्वाधिक शहरी आबादी वाले जिलों के सही क्रम का चुनाव कीजिए?

(a) इंदौर > भोपाल > ग्वालियर > जबलपुर

(b) इंदौर > भोपाल > जबलपुर > ग्वालियर

(c) इंदौर > भोपाल > ग्वालियर > उज्जैन

(d) भोपाल > जबलपुर > इंदौर > उज्जैन

53. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक एवं न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि करने वाले सही जिलों के युग्म का चुनाव कीजिए-

(a) इंदौर-बालाघाट

(b) झाबुआ-अनूपपुर

(c) भोपाल-बैतूल

(d) इंदौर-अनूपपुर

54. साक्षरता दर की दृष्टि से मध्य प्रदेश का देश में कौन सा स्थान है?

(a) 26वां

(b) 27वां

(c) 28वां

(d) 29वां

55. जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार मध्य प्रदेश की नगरीय साक्षरता दर कितनी है?

(a) 72.8%

(b) 82.8%

(c) 62.8%

(d) 71.9%

56. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में पुरुष और महिला साक्षरता दर में कितना अंतर है?

(a) 20.5%

(b) 19.5%

(c) 21.5%

(d) 20.1%

57. मध्य प्रदेश में कितने प्रतिशत आदिवासी नगरों में निवास करते हैं?

(a) 8.6%

(b) 6.8%

(c) 7.8%

(d) 8.9%

58. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश की साक्षरता दर कितनी है?

(a) 68,32%

(b) 69.32%

(c) 70.11%

(d) 71.82%

59. मध्य प्रदेश की साक्षरता दर जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार बीते दशक की तुलना में कितनी अधिक है?

(a) 9.77%

(b) 5.62%

(c) 6.67%

(d) 5.47%

60. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश मे साक्षर लोगों की कुल संख्या कितनी है?

(a) 4,28,51,169

(b) 3,15,92,563

(c) 1,96,72,274

(d) 3,35,92,266

61. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश का सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला कौन है?

(a) जबलपुर

(b) इंदौर

(c) भोपाल

(d) बालाघाट

62. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश का सबसे कम साक्षर वाला जिला कौन सा है?

(a) बालाघाट

(b) बड़वानी

(c) अलीराजपुर

(d) झाबुआ

63. प्रदेश का न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर वाला जिला कौन है?

(a) खंडवा

(b) झाबुआ

(c) बड़वानी

(d) अलीराजपुर

64. मध्य प्रदेश का सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाला जिला कौन सा है?

(a) इंदौर

(b) भोपाल

(c) जबलपुर

(d) बालाघाट

65. मध्य प्रदेश का न्यूनतम महिला साक्षरता दर वाला जिला कौन है?

(a) अलीराजपुर

(b) झाबुआ

(c) बड़वानी

(d) खंडवा

66. मध्य प्रदेश के न्यूनतम महिला साक्षरता दर वाले जिलों के सही विकल्प का चुनाव कीजिए-

(a) अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, सिंगरौली

(b) अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, श्योपुर

(c) झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, श्योपुर

(d) बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर सिंगरौली

67. मध्य प्रदेश के किस जिले में महिला साक्षरता दर का प्रतिशत सर्वाधिक है?

(a) जबलपुर

(b) इंदौर

(c) भोपाल

(d) बालाघाट

68. मध्य प्रदेश में कुल अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या कितनी है?

(a) 1,22,33474

(b) 1,53,16,784

(c) 1,25,32,235

(d) 1,27,55,240

69. मध्य प्रदेश का सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?

(a) धार

(b) बड़वानी

(c) झाबुआ

(d) छिंदवाड़ा

70. मध्य प्रदेश में प्रतिशत की दृष्टि से सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति किस जिले में पाई जाती है?

(a) झाबुआ

(b) धार

(c) छिंदवाड़ा

(d) अलीराजपुर

71. मध्य प्रदेश के 3 जिले जहां न्यूनतम अनुसूचित जनजाति जनसंख्या है?

(a) दतिया, मुरैना, भिंड

(b) भिंड, दतिया, मुरैना

(c) मुरैना, भिंड, दतिया

(d) मंदसौर मुरैना, दतिया

72. मध्य प्रदेश के कितने जिलों में अनुसूचित जनजाति जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर ऋणात्मक रही?

(a) 2

(b) 3

(c) 4

(d) 5

73. मध्य प्रदेश में कितने प्रतिशत आदिवासी नगरों में निवास करते हैं?

(a) 8.6%

(b) 6.8%

(c) 7.8%

(d) 8.9%

74. अनुसूचित जाति जनसंख्या की दृष्टि से मध्य प्रदेश का देश में कौन सा स्थान है?

(a) 16वां

(b) 7वां

(c) 18वां

(d) 8वां

75. मध्य प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या पाई जाती है?

(a) उज्जैन

(b) सागर

(c) इंदौर

(d) टीकमगढ़

76. मध्य प्रदेश के किस जिले में न्यूनतम अनुसूचित जाति (SC) जनसंख्या पाई जाती है?

(a) अलीराजपुर

(b) उमरिया

(c) मंडला

(d) झाबुआ

77. मध्य प्रदेश के सर्वाधिक अनुसूचित जाति प्रतिशतता वाले 3 जिलों के सही क्रम का चुनाव कीजिए-

(a) दतिया > टीकमगढ़ > उज्जैन

(b) उज्जैन > दतिया > टीकमगढ़

(c) उज्जैन: > शाजापुर > छतरपुर

(d) उज्जैन > टीकमगढ़ > छतरपुर

78. मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत हिस्सा अनुसूचित जाति के रूप में है?

(a) 12.6%

(b) 25.6%

(c) 15.6%

(d) 21.5%

79. मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या में एसटी/एससी का कुल प्रतिशत कितना है?

(a) 26.46%

(b) 36.71%

(c) 36.35%

(d) 35.46%

80. मध्य प्रदेश में कामगारों की कुल संख्या, मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या का कितने प्रतिशत है?

(a) 53.6%

(b) 43.5%

(c) 35.8%

(d) 49.7%

81. मध्य प्रदेश में कुल कामगारों में पुरुष जनसंख्या का प्रतिशत कितना है?

(a) 46.6%

(b) 32.6%

(c) 53.6%

(d) 47.8%

82. मध्य प्रदेश का सर्वाधिक कुल कार्य सहभागिता दर वाला जिला कौन सा है?

(a) भोपाल

(b) ग्वालियर

(c) होशंगाबाद

(d) डिंडोरी

83. जनगणना 2011 के अनुसार मध्य प्रदेश में हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों की जनसंख्या का प्रतिशत कितना है?

(a) 94.80%

(b) 90.89%

(c) 80.62%

(d) 88.69%

84. जातिगत जनगणना, 2011 के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में कितने प्रतिशत मुस्लिम आबादी है?

(a) 8.57%

(b) 6.57%

(c) 9.85%

(d) 9.63%

85. जातिगत जनगणना 2011 के अनुसार मध्य प्रदेश में जैन धर्म को मानने वाले लोगों का प्रतिशत कितना है?

(a) 0.78%

(b) 1.57%

(c) 1.21%

(d) 0.92%

86. जनसंख्या के दृष्टिकोण से तेलंगाना के गठन के पश्चात मध्य प्रदेश भारत का कौन सा स्थान है?

(a) दूसरा

(b) सातवां

(c) तीसरा

(d) पांचवां

87. मध्य प्रदेश में गांव की कुल जनसंख्या है?

(a) 50,000 से अधिक

(b) 40,000 से अधिक

(c) 45000 और 50000 के बीच

(d) 40000 और 45000 के बीच

88. निम्नलिखित में से कौन सा कथन मध्य प्रदेश के संदर्भ में सही नहीं है?

(a) हरदा जिले में न्यूनतम जनसंख्या है।

(b) बालाघाट जिले में जनसंख्या वृद्धि अधिकतम पाई जाती है।

(c) इंदौर जिले की जनसंख्या अधिकतम है।

(d) डिंडोरी जिले में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत न्यूनतम है।

89. मध्य प्रदेश में सर्वाधिक जनसंख्या वाली जनजाति है?

(a) गोंड

(b) मीना

(c) भील

(d) इनमें से कोई सही नहीं है

90. मध्य प्रदेश की जनसंख्या नियंत्रण दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?

(a) 11 जुलाई

(b) 11 मई

(c) 11 जनवरी

(d) 1 अप्रैल

91. मध्य प्रदेश की जनसंख्या नीति किस तिथि को घोषित की गई?

(a) 11 मई, 2000

(b) 11 मार्च, 2000

(c) 15 मई, 2001

(d) 15 मार्च, 2001

Tags:
1: मध्य प्रदेश का सामान्य परिचय MCQ 2: मध्य प्रदेश का इतिहास MCQ 3: मध्य प्रदेश का भौगोलिक अध्ययन MCQ 4: मध्य प्रदेश की जलवायु MCQ 5: मध्य प्रदेश की मृदा MCQ 6: मध्य प्रदेश का अपवाह तंत्र MCQ 7: मध्य प्रदेश की बहुउद्देशीय योजनाएं MCQ 8: मध्य प्रदेश के वन एवं वन्यजीव और पर्यावरण MCQ 9: मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य MCQ 10: मध्य प्रदेश में कृषि एवं पशुपालन MCQ 11: मध्य प्रदेश में खनिज एवं ऊर्जा संसाधन MCQ 12: मध्य प्रदेश का औद्योगीकरण एवं नियोजन MCQ 13: मध्य प्रदेश में परिवहन MCQ 14: मध्य प्रदेश की राजव्यवस्था MCQ 15: मध्य प्रदेश में पंचायती राज एवं नगरीय निकाय MCQ 16: मध्य प्रदेश के प्रमुख संवैधानिक एवं सांविधिक संस्थाएं MCQ 17: मध्य प्रदेश का पुलिस एवं प्रशासन MCQ 18: मध्य प्रदेश में पत्रकारिता एवं जनसंपर्क व जनसंचार MCQ 19: मध्य प्रदेश में पंचवर्षीय योजनाएं MCQ 20: मध्य प्रदेश में प्रमुख कल्याणकारी योजनाएं MCQ 21: मध्य प्रदेश में जनगणना एवं जनांकिकी MCQ 22: मध्य प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य MCQ 23: मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जनजातियां MCQ 24: मध्य प्रदेश में स्थापत्य कला MCQ 25: मध्य प्रदेश में लोक कला एवं लोक संस्कृति MCQ 26: मध्य प्रदेश में पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थल MCQ 27: मध्य प्रदेश में भाषा, साहित्य एवं प्रमुख साहित्यिक संस्थाएं MCQ 28: मध्य प्रदेश के पुरस्कार एवं सम्मान MCQ 29: मध्य प्रदेश के प्रमुख व्यक्तित्व MCQ 30: मध्य प्रदेश का खेलकूद परिदृश्य MCQ 31: मध्य प्रदेश का जिलेवार MCQ 32: विविध MCQ

Comments

Post a Comment

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शक Kartik Budholiya को मध्य प्रदेश की प्रशासनिक और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं का गहन अनुभव है। वे MPPSC और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए सटीक विश्लेषण और प्रमाणिक अध्ययन सामग्री तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।