मध्य प्रदेश : एक दृष्टि में

मध्य प्रदेश : एक दृष्टि में

madhya-pradesh-gk
  • स्थापना - 1 नवम्बर, 1956
  • मध्य प्रदेश का पुराना नाम - सेन्ट्रल प्रोविंस एण्ड बरार
  • अन्य नाम - हृदय प्रदेश, नदियों का मायका, कोहिनूर प्रदेश, जनजाति प्रदेश, सोया प्रदेश, लघु भारत
  • मध्य प्रदेश को हृदय प्रदेश की संज्ञा देने वाले व्यक्ति - पंडित जवाहर लाल नेहरू
  • राजधानी - भोपाल
  • राज्य दिवस - 1 नवम्बर
  • राज्य का अन्तिम पुनर्गठन - 1 नवम्बर, 2000
  • ज्यामितीय आकृति - आयताकार
  • क्षेत्रफल - 3,08,252 वर्ग किमी.
  • भारत के कुल क्षेत्रफल में हिस्सा - 9.38%
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में स्थान - द्वितीय
  • उत्तर से दक्षिण विस्तार - 605 किमी. लम्बाई
  • पूर्व से पश्चिम विस्तार - 870 किमी. चौड़ाई

राजकीय प्रतीक

  • राजकीय भाषा - हिंदी
  • राजकीय चिह्न - 24 स्तूपों की बाह्य आकृति के मध्य गेहूँ और धान की बालियाँ तथा बरगद वृक्ष के ऊपर अशोक स्तम्भ
  • राजकीय गान - सुख का दाता सबका साथी, शुभ का यह संदेश है, माँ की गोद, पिता का आश्रय मेरा मध्य प्रदेश है । (रचनाकार : श्री महेश श्रीवास्तव, वर्ष 2010)
  • राजकीय पुष्प - सफेद लिली (लिलियम कैन्डीडम)
  • राजकीय पशु - बारहसिंगा बेडरी प्रजाति (रूसर्वस डुवाउसेली)
  • राजकीय पक्षी - दूधराज या शाही बुलबुल (पैराडाइज फ्लाईकैचर)
  • राजकीय वृक्ष - बरगद ( फाइकस वेनगैलेंसिस)
  • 1 नवम्बर, 1981 को मध्य प्रदेश के 25वें स्थापना दिवस पर राजकीय पशु एवं पक्षी घोषित किये गये थे।
  • राजकीय मछली - महाशीर (टौर प्युटिटौरा, 2011 में घोषित)
  • राजकीय नाट्य - माच (मालवा क्षेत्र)
  • राजकीय नृत्य - राई (बुन्देलखण्ड क्षेत्र)
  • राजकीय फसल - सोयाबीन (ग्लाईसिन मैक्स)
  • राजकीय खेल -  मलखम्ब (2013 में घोषित)
  • राजकीय नदी - नर्मदा
  • राजकीय फल - आम (मेंगीफेरा इंडिका)

राजनैतिक प्रतिनिधित्व

  • प्रदेश में राज्यसभा सीटें - 11
  • मध्य प्रदेश में लोकसभा सीटें - 29
  • अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित लोकसभा क्षेत्र - 4 (भिण्ड, टीकमगढ़, देवास, उज्जैन)
  • अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित लोकसभा क्षेत्र - 6 (रतलाम, धार, खरगोन, शहडोल, मण्डला, बैतूल)
  • विधानसभा सीटें - 230
  • अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा क्षेत्र - 35
  • अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा क्षेत्र - 47

प्रशासनिक संरचना

  • राज्य में कुल संभाग - 10
  • राज्य में कुल जिले - 55 (53वां मऊगंज, 54वां - पांदुर्णा, 55वां मैहर)
  • राज्य में कुल तहसीलें में - 428 (जनवरी 2022 तक)
  • राज्य में कुल विकासखण्ड - 313
  • आदिवासी विकासखण्डों की संख्या - 89
  • नगरों एवं शहरों की संख्या - 476
  • कुल नगर निगम -  17 (17वाँ-भिंड) 18वाँ- दतिया (प्रस्तावित)
  • कुल नगर पालिकाएँ - 99
  • कुल नगर पंचायत - 294
  • कुल जिला पंचायत - 52
  • कुल जनपद पंचायत (विकासखण्ड स्तर) - 313
  • कुल ग्राम - 54,903
  • कुल पुलिस जिले - 55
  • कुल पुलिस थाने - 1117
  • पुलिस कंट्रोल रूम - 53
  • मध्य प्रदेश का उच्च न्यायालय - जबलपुर
  • उच्च न्यायालय की खण्डपीठ - ग्वालियर तथा इंदौर

प्रमुख पदाधिकारी

राज्यपाल - मंगूभाई. सी. पटेल
मुख्यमंत्री - डा. मोहन यादव
उपमुख्यमंत्री - राजेन्द्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा
विधानसभा अध्यक्ष - नरेन्द्र सिंह तोमर
मुख्य न्यायाधीश (जबलपुर HC) - आर. वी. मलिमथ

जनसंख्या सम्बंधी आँकड़े (जनगणना-2011)

  • कुल जनसंख्या - 7,26,26,809
  • भारत की कुल जनसंख्या का प्रतिशत - 6%
  • जनगणना - 2011 के अनुसार भारत में स्थान - 6 वाँ
  • तेलंगाना के गठन के बाद भारत में स्थान - 5वाँ
  • कुल पुरुष - 3,76,12,306 (51.79%)
  • कुल महिलाएँ - 3,50,14,503 (48.21%)
  • कुल शिशु (0-6 वर्ष) - 1,08,09,395
  • कुल शिशु (पुरुष, 0-6 वर्ष) - 56,36,172
  • कुल शिशु (महिला, 0-6 वर्ष) - 51,73,223
  • जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर (दशक 2001-2011) - 20.35%
  • जनसंख्या की औसत वार्षिक वृद्धि दर (दशक: 2001-2011) - 2.03%
  • कुल जनसंख्या वृद्धि ( दशक : 2001-2011) - 1, 22, 78, 786
  • सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाले जिले - इंदौर (32.7%), झाबुआ, भोपाल, सिंगरौली, बड़वानी
  • न्यूनतम् दशकीय वृद्धि दर वाले जिले - अनूपपुर (12.3%), बैतूल, छिंदवाड़ा, मंदसौर, बालाघाट
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला - छिंदवाड़ा (11, 815 वर्ग किमी.)
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला - वर्ष 2011 के अनुसार - दतिया (2,902 वर्ग किमी.), वर्ष 2013 के अनुसार - आगर मालवा (2,785 वर्ग किमी.), 1 अक्टूबर, 2018 के अनुसार - निवाड़ी (1318 वर्ग किमी.)
  • जनसंख्या घनत्व - 236 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.
  • जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से भारत में स्थान - 17वाँ
  • सर्वाधिक जनघनत्व वाले जिले (घटते क्रम में) -भोपाल (855), इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, मुरैना
  • न्यूनतम् जनघनत्व वाले जिले (बढ़ते क्रम में) - डिण्डोरी (94), श्योपुर, पन्ना रायसेन, बैतूल, सिवनी, उमरिया
  • कुल ग्रामीण जनसंख्या - 5,25,57,404 (72.4%)
  • कुल शहरी जनसंख्या - 2,00,69,405 (27.6%)
  • मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति (SC) की जनसंख्या - 1,13,42,320 (राज्य की कुल जनसंख्या का 15.6%)
  • अधिकतम SC जनसंख्या वाले जिले - इंदौर, उज्जैन, सागर, मुरैना, छतरपुर
  • न्यूनतम SC जनसंख्या वाले जिले - झाबुआ, अलीराजपुर, डिण्डोरी, मंडला, उमरिया
  • SC जनसंख्या की अधिकतम प्रतिशतता वाले जिले - उज्जैन (26.4%), दतिया, टीकमगढ़, शाजापुर, छतरपुर
  • SC जनसंख्या की न्यूनतम प्रतिशतता वाले जिले - झाबुआ (1.7%), अलीराजपुर, मंडला, डिण्डोरी, बड़वानी
  • मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजाति (ST) की जनसंख्या - 1,53,16,784 (राज्य की कुल जनसंख्या का 21.1%)
  • अधिकतम ST जनसंख्या वाले जिले - धार, बड़वानी, झाबुआ, छिंदवाड़ा, खरगौन
  • न्यूनतम ST जनसंख्या वाले जिले - भिण्ड, दतिया, मुरैना, मन्दसौर, शाजापुर
  • ST जनसंख्या की अधिकतम प्रतिशत वाले जिले - अलीराजपुर (89% ), झाबुआ, बड़वानी, डिण्डोरी, मण्डला
  • ST जनसंख्या की न्यूनतम प्रतिशत वाले जिले - भिण्ड (0.4%), मुरैना, दतिया, मंदसौर, उज्जैन
  • राज्य में लिंगानुपात - 931 महिलाएँ प्रति 1000 पुरुषों पर
  • शिशु लिंगानुपात - 918 बालिकाएँ प्रति 1000 बालक
  • लिंगानुपात की दृष्टि से देश के राज्यों में क्रम - वयस्क लिंगानुपात में 20वाँ, शिशु लिंगानुपात में 21वाँ सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले बालाघाट (1,021), अलीराजपुर, मंडला, डिण्डोरी, झाबुआ
  • न्यूनतम लिंगानुपात वाले जिले - भिण्ड (837), मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी
  • राज्य में कुल साक्षरता दर - 69.32%
  • पुरुष साक्षरता दर - 78.73%
  • महिला साक्षरता दर - 59.24%
  • सर्वाधिक साक्षरता दर वाले जिले - जबलपुर (81.07%), इंदौर, भोपाल, बालाघाट, ग्वालियर
  • न्यूनतम साक्षरता दर वाले जिले - अलीराजपुर (36.1%), झाबुआ, बड़वानी, श्योपुर, धार
  • साक्षरता की दृष्टि से देश में क्रम - 28वां
  • सर्वाधिक साक्षरता दर (पुरुष) - जबलपुर एवं इंदौर (87.3%)
  • न्यूनतम साक्षरता दर (पुरुष) - अलीराजपुर (42.0%) 
  • सर्वाधिक साक्षरता दर (महिला) - भोपाल (74.9%)
  • न्यूनतम साक्षरता दर (महिला) - अलीराजपुर (30.3%)
  • सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले (घटते क्रम में) - इंदौर, जबलपुर, सागर, भोपाल, रीवा
  • न्यूनतम जनसंख्या वाले जिले (बढ़ते क्रम में) - हरदा, उमरिया, श्योपुर, डिण्डोरी, अलीराजपुर
  • सर्वाधिक साक्षरता दर वाले जिले (घटते क्रम में) - जबलपुर, इंदौर, भोपाल, बालाघाट, ग्वालियर
  • न्यूनतम साक्षरता दर वाले जिले (बढ़ते क्रम में) - अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, श्योपुर, धार
  • सर्वाधिक पुरुष साक्षरता दर वाले जिले (घटते क्रम में) - जबलपुर, इंदौर, भोपाल, भिण्ड, बालाघाट
  • न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर वाले जिले (बढ़ते क्रम में) - अलीराजपुर, खण्डवा, झाबुआ, बड़वानी, धार
  • सर्वाधिक महिला साक्षरता दर वाले जिले (घटते क्रम में) - भोपाल, जबलपुर, इंदौर, बालाघाट, ग्वालियर
  • न्यूनतम महिला साक्षरता दर वाले जिले (बढ़ते क्रम में ) - अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, श्योपुर, सिंगरौली

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post
Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शक Kartik Budholiya को मध्य प्रदेश की प्रशासनिक और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं का गहन अनुभव है। वे MPPSC और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए सटीक विश्लेषण और प्रमाणिक अध्ययन सामग्री तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।