मध्य प्रदेश की भौतिक संरचना

मध्य प्रदेश की भौतिक संरचना

मध्य प्रदेश के अधिकांश भाग में उच्च भूमि पायी जाती है, जिसकी औसत ऊँचाई 300 मी. है। इसकी भौतिक संरचना में पर्वत, पठार, झील मैदान आदि सभी प्रकार की स्थलाकृतियाँ पायी जाती हैं।
madhya-pradesh-ki-bhautik-sanrachna
राज्य के उत्तर में मध्य भारत का पठार तथा बुन्देलखण्ड का पठार, उत्तर-पूर्व में रीवा पन्ना का पठार उत्तर-पश्चिम में मालवा का पठार, दक्षिण में सतपुड़ा-मैकाल की पहाड़ियाँ, उत्तर-पूर्व में बघेलखण्ड का पठार तथा मध्य में पश्चिम से पूर्व तक नर्मदा-सोन घाटी स्थित है।

राज्य के भौतिक प्रदेश

मध्य प्रदेश राज्य में वर्ष 2000 तक कुल 9 भौतिक प्रदेश थे किन्तु वर्तमान में 7 भौतिक प्रदेश हैं। 2 भौतिक प्रदेश महानदी बेसिन और दण्डकारण्य छत्तीसगढ़ में अवस्थित हैं।
मध्य प्रदेश के 7 भौतिक प्रदेश निम्नवत् हैं- मध्य भारत का पठार, बुंदेलखण्ड का पठार, मालवा का पठार, रीवा-पन्ना का पठार, नर्मदा-सोन घाटी, सतपुड़ा मैकाल श्रेणी तथा बघेलखण्ड का पठार।
  • उत्तर में चम्बल के बीहड़ (Ravines), दक्षिण मध्य में नर्मदा तथा ताप्ती नदियों की घाटियों के मैदानी क्षेत्र इस क्षेत्र में भू-आकृतिक विविधता उत्पन्न करते हैं।
  • मध्य प्रदेश की भौगोलिक संरचना का निर्माण विभिन्न युगों में अनेक प्रकार की चट्टानों से हुआ है।
भौतिक सरंचना एवं उच्चावच के आधार पर राज्य को निम्नलिखित भागों में विभाजित किया जा सकता है-

मध्य प्रदेश की प्राकृतिक संरचना
  • मध्य उच्च प्रदेश
  • सतपुड़ा-मैकाल श्रेणी
  • बघेलखण्ड का पठार

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post
Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शक Kartik Budholiya को मध्य प्रदेश की प्रशासनिक और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं का गहन अनुभव है। वे MPPSC और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए सटीक विश्लेषण और प्रमाणिक अध्ययन सामग्री तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।