मध्य प्रदेश की प्रशासनिक संरचना

मध्य प्रदेश की प्रशासनिक संरचना

मध्य प्रदेश राज्य प्रशासन का मुख्य केन्द्र बिन्दु राज्य सचिवालय कहलाता है। यह प्रदेश की राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स में वल्लभ भवन के नाम से स्थापित किया गया है। इसका प्रधान मुख्य सचिव (Chief Secretary) होता है।
madhya-pradesh-ki-prashasanik-saranchna

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव
क्र. मुख्य सचिव कार्यकाल
1.श्री एच.एस. कामथ01/11/1956 - 24/11/1963
2.श्री आर.पी. नरोन्हा25/11/1963 - 01/02/1968
3.श्री एम.पी. श्रीवास्तव02/09/1968 - 17/11/1969
4.श्री आर.पी. नायक18/11/1969 - 06/09/1972
5.श्री आर.पी. नरोन्हा06/09/1972 - 14/05/1974
6.श्री एम.एस. चौधरी14/05/1974 - 30/04/1975
7.श्री एस.सी. वर्मा26/06/1976 - 11/09/1977
8.श्री के.एल. पसरीचा20/09/1977 - 29/02/1980
9.श्री बी.के. दुबे06/03/1980 - 29/10/1980
10.श्री जी. जगतपति01/11/1980 - 31/11/1982
11.श्री बीरबल01/08/1982 - 27/05/1983
12.श्री ब्रह्मस्वरूप28/05/1983 - 15/11/1985
13.श्री के.सी.एस. आचार्य15/11/1985 - 09/03/1988
14.श्री एम.एस.सिंह देव09/03/1988 - 30/06/1988
15.श्री आर.एन. चौपड़ा01/07/1988 - 30/09/1989
16.श्री आर.एस. खन्ना30/09/1989 - 31/03/1990
17.श्री आर.पी. कपूर31/03/1990 - 22/09/1991
18.श्रीमती निर्मला बुच22/09/1991 - 30/11/1993
19.श्री एन.एस. सेठी01/12/1993 - 30/11/1995
20.श्री एस.सी. बेहरा30/11/1995 - 31/01/1997
21.श्री के.एस. शर्मा31/01/1997 - 31/07/2001
22.श्री पी.के. मल्होत्रा01/08/2001 - 28/02/2002
23.श्री ए.वी. सिंह01/03/2002 - 05/01/2004
24.श्री बी.के. साहा06/01/2004 - 30/09/2004
25.श्री विजय सिंह01/10/2004 - 27/01/2006
26.श्री आर.पी. साहनी28/01/2006 - 31/01/2010
27.श्री अवनि वैश्य01/02/2010 - 30/04/2012
28.श्री आर. परशुराम01/05/2012 - 30/09/2013
29.श्री अंटोनी जे.सी. डिसा01/10/2013 - 31/10/2016
30.श्री बसंत प्रताप सिंह01/11/2016 - 28/12/2018
31.श्री सुधी रंजन मोहंती29/12/2018 - 16/03/2020
32.श्री एम. गोपाल रेड्डी17/03/2020 - 24/03/2020
33.श्री इकबाल सिंह बैंस25/03/2020 - 29/11/2023
34.श्रीमती वीरा राणा30/11/2023 - वर्तमान

प्रशासनिक रूप से मध्य प्रदेश को संभाग, जिलों, विकासखण्डों तथा तहसीलों में विभाजित किया गया है। मध्य प्रदेश में 10 संभाग, 53 जिले, 313 विकासखण्ड तथा 428 तहसीलें (जनवरी, 2022 तक) हैं, इन प्रशासनिक अंगों का स्तरीकरण निम्नवत् है-

संभागों में शामिल जिले

जबलपुर (9)

जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, पंढुर्ना

इंदौर (8)

इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर

भोपाल (5)

भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा

ग्वालियर (5)

ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया

रीवा (6)

रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर

उज्जैन (7)

उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच

सागर (6)

सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी

चंबल (3)

भिंड, मुरैना, श्योपुर

नर्मदापुरम (3)

होशंगाबाद, हरदा, बैतूल

शहडोल (3)

शहडोल, उमरिया, अनूपपुर


मध्य प्रदेश राज्य प्रशासन
संभाग (Division)
  • अनेक जिलों का समूह
  • उच्चतम अधिकारी - संभाग आयुक्त (Commissioner)
जिला (District)
  • अनेक विकास खंडों का समूह
  • उच्चतम अधिकारी - जिला अधिकारी (District Magistrate)
ब्लॉक / विकासखण्ड (Block)
  • अनेक तहसीलों का समूह
  • उच्चतम अधिकारी - उप जिला अधिकारी (SDM)
तहसील (Tehsil)
  • ग्राम पंचायतों का समूह
  • उच्चतम अधिकारी - तहसीलदार (Tehsildar)

वर्ष 1998 में बी. आर. दुबे समिति की अनुशंसा पर 10 जिलों तथा सिंहदेव समिति की अनुशंसा पर 6 जिलों का गठन किया गया था।
14 जून, 2008 में शहडोल संभाग तथा 27 अगस्त, 2008 में नर्मदापुरम संभाग का गठन किया गया। मध्य प्रदेश में 11वें संभाग के रूप में सतपुड़ा संभाग (छिंदवाड़ा, शिवाजी, बालाघाट) तथा 12वें संभाग रतलाम संभाग (नीमच, मंदसौर, झाबुआ, रतलाम, अलीराजपुर) का गठन प्रस्तावित है।
डिंडोरी जिले की वर्ष 2008 में शहडोल संभाग के अन्तर्गत सम्मिलित किया गया था, किन्तु वर्ष 2012 में इसे जबलपुर संभाग में सम्मिलित कर दिया गया।

Tags:
1: मध्य प्रदेश का सामान्य परिचय MCQ 2: मध्य प्रदेश का इतिहास MCQ 3: मध्य प्रदेश का भौगोलिक अध्ययन MCQ 4: मध्य प्रदेश की जलवायु MCQ 5: मध्य प्रदेश की मृदा MCQ 6: मध्य प्रदेश का अपवाह तंत्र MCQ 7: मध्य प्रदेश की बहुउद्देशीय योजनाएं MCQ 8: मध्य प्रदेश के वन एवं वन्यजीव और पर्यावरण MCQ 9: मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य MCQ 10: मध्य प्रदेश में कृषि एवं पशुपालन MCQ 11: मध्य प्रदेश में खनिज एवं ऊर्जा संसाधन MCQ 12: मध्य प्रदेश का औद्योगीकरण एवं नियोजन MCQ 13: मध्य प्रदेश में परिवहन MCQ 14: मध्य प्रदेश की राजव्यवस्था MCQ 15: मध्य प्रदेश में पंचायती राज एवं नगरीय निकाय MCQ 16: मध्य प्रदेश के प्रमुख संवैधानिक एवं सांविधिक संस्थाएं MCQ 17: मध्य प्रदेश का पुलिस एवं प्रशासन MCQ 18: मध्य प्रदेश में पत्रकारिता एवं जनसंपर्क व जनसंचार MCQ 19: मध्य प्रदेश में पंचवर्षीय योजनाएं MCQ 20: मध्य प्रदेश में प्रमुख कल्याणकारी योजनाएं MCQ 21: मध्य प्रदेश में जनगणना एवं जनांकिकी MCQ 22: मध्य प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य MCQ 23: मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जनजातियां MCQ 24: मध्य प्रदेश में स्थापत्य कला MCQ 25: मध्य प्रदेश में लोक कला एवं लोक संस्कृति MCQ 26: मध्य प्रदेश में पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थल MCQ 27: मध्य प्रदेश में भाषा, साहित्य एवं प्रमुख साहित्यिक संस्थाएं MCQ 28: मध्य प्रदेश के पुरस्कार एवं सम्मान MCQ 29: मध्य प्रदेश के प्रमुख व्यक्तित्व MCQ 30: मध्य प्रदेश का खेलकूद परिदृश्य MCQ 31: मध्य प्रदेश का जिलेवार MCQ 32: विविध MCQ

Comments

Post a Comment

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शक Kartik Budholiya को मध्य प्रदेश की प्रशासनिक और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं का गहन अनुभव है। वे MPPSC और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए सटीक विश्लेषण और प्रमाणिक अध्ययन सामग्री तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।