मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन

मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन

मध्य प्रदेश पुनर्गठन के दौरान, मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन के प्रमुख अधिकारी के रूप में पुलिस महानिरीक्षक कार्यरत थे, और प्रशासनिक दृष्टिकोण से राज्य को पाँच प्रमुख रेंजों में बाँट दिया गया था, जिनमें ग्वालियर, इन्दौर, रीवा, जबलपुर और रायपुर शामिल थे।
madhya-pradesh-police-administration
वर्ष 1982 में पुलिस महानिरीक्षक पद के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक का पद सृजित कर उसे मध्य प्रदेश पुलिस के सर्वोच्च पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाने लगा। पुलिस महानिदेशक गृह सचिव के अधीन कार्य करता है।

वर्तमान पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस का मुख्यालय भोपाल में स्थित है। प्रशासनिक दृष्टि से मध्य प्रदेश पुलिस को 11 आई.जी. जोन, 15 डी.आई.जी. रेंज और 52 जिला पुलिस मुख्यालयों में विभक्त किया गया है।
प्रत्येक जिले में पुलिस अधीक्षक के नियंत्रण में पुलिस प्रशासन संचालित होता है।

वर्तमान पुलिस संगठन
• जोन (IG) 11 • रेंज (DIG) 15
• पुलिस जिले 52 • पुलिस कंट्रोल रूम 53
• पुलिस अनुभाग 184 • पुलिस थाने 1117
• पुलिस चौकियाँ 575 • पुलिस बटालियन 26
• होमगार्ड कम्पनी 106

मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली

9 दिसम्बर, 2021 को मध्य प्रदेश के भोपाल एवं इंदौर शहर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू की गई। इसके अन्तर्गत इंदौर के प्रथम पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायण चारी एवं भोपाल के प्रथम पुलिस आयुक्त श्री मकरंद देउस्कर नियुक्त किए गए।
  • मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल अधिनियम वर्ष 1968 में लागू किया गया था, जिसके अन्तर्गत 26 बटालियन कार्यरत हैं, जिनमें से 2 बटालियन असम तथा केम्प क्लारी में कार्यरत हैं।
  • शासकीय रेलवे पुलिस बल का मुख्यालय भोपाल में स्थित है। इसे तीन पुलिस सेक्शनों भोपाल, इन्दौर तथा जबलपुर में विभाजित किया गया है।
  • जेल पुलिस पुलिस विभाग से पृथक विभाग है। मध्य प्रदेश कुल 11 केन्द्रीय जेल (छिंदवाड़ा केन्द्रीय जेल प्रस्तावित), 41 जिला जेल (10 अतिरिक्त जेल प्रस्तावित), 78 उप जेल, 2 किशोर जेल 2 महिला जेल एवं 06 खुली जेल संचालित है।
  • होमगार्ड पुलिस प्रशासन का एक महत्वपूर्ण व्यवस्थित संगठन है। मध्य प्रदेश में होमगार्ड की 106 कम्पनियाँ हैं।
  • मध्य प्रदेश में ग्राम तथा नगर रक्षा समिति विधेयक वर्ष 1999 में लागू किया गया, जिसके अन्तर्गत सुशासन व कानून व्यवस्था के लिए ग्राम तथा नगर रक्षा समिति का गठन किया जाता है।

मध्य प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण संस्थान

  • जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी- इस अकादमी की स्थापना सागर जिले में राजा ऊदन शाह के द्वारा निर्मित किले (1660 ई.) में वर्ष 1906 में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के रूप में की गई थी। वर्ष 1936 में इसे पुलिस महाविद्यालय एवं वर्ष 1986 में पुलिस अकादमी का दर्जा प्रदान किया गया। इस संस्थान में उप निरीक्षक व राज्य पुलिस सेवा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
  • रुस्तम जी सशस्त्र पुलिस महाविद्यालय- इसकी स्थापना वर्ष 1980 में इन्दौर जिले में की गई थी। वर्ष 1988 में इसे महाविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया तथा वर्ष 2003 में पुलिस महानिरीक्षक श्री के.एफ. रुस्तम की स्मृति में इसका नाम रुस्तम जी सशस्त्र पुलिस महाविद्यालय कर दिया गया। इस संस्थान में उप निरीक्षक, प्लाटून कमाण्डर व राज्य पुलिस सेवा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
  • मध्य प्रदेश राज्य पुलिस अकादमी- इसकी स्थापना 10 जून, 2013 को भोपाल (भौरी) में की गई। इस संस्थान में उप निरीक्षक व राज्य पुलिस सेवा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
मध्य प्रदेश पुलिस के अन्य प्रशिक्षण संस्थान
प्रशिक्षण संस्थान स्थान
प्लाटून कमांडर जबलपुर, इंदौर
जिला बल प्रशिक्षण शाला तिगरा (ग्वालियर), उमरिया, इंदौर, रीवा, पचमढ़ी, उज्जैन
वायरलेस प्रशिक्षण इंदौर
वाहन कर्मचारी प्रशिक्षण रीवा
यातायात प्रशिक्षण भोपाल
अपराध अनुसंधान प्रशिक्षण सागर
आर्म्स एंड प्रैक्टिस सेंटर इंदौर
जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर
स्वान प्रशिक्षण केंद्र भदभदा (भोपाल)

मध्य प्रदेश पुलिसः विशिष्ट तथ्य

  • मध्य प्रदेश पुलिस का ध्येय वाक्य- देश भक्ति जनसेवा है।
  • मध्य प्रदेश (भूतपूर्व मध्य भारत) के प्रथम पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक श्री के. एफ. रुस्तम थे।
  • मध्य प्रदेश के प्रथम पुलिस महानिदेशक श्री बी. पी. दुबे (वर्ष 1982-1983) थे।
  • मध्य प्रदेश के प्रथम पुलिस महानिरीक्षक श्री वी. जी. घाटे (वर्ष 1956-1958) थे।
  • मध्य प्रदेश की प्रथम महिला आई.पी.एस. आशा गोपालन थीं।
  • मध्य प्रदेश राज्य अपराध ब्यूरो का गठन वर्ष 1983 में किया गया था, जिसका मुख्यालय भोपाल में स्थित है।
  • मध्य प्रदेश का प्रथम मेट्रो थाना हबीबगंज भोपाल में स्थित है।
  • प्रदेश की प्रथम खुली जेल वर्ष 1973 में मुंगावली (अशोकनगर) में स्थापित की गई थी।
  • क्षेत्रीय जेल प्रबंधन अनुसंधान संस्थान भोपाल में स्थित है।
  • मध्य प्रदेश के बैतूल के झिरी गाँव को 100 प्रतिशत अपराध मुक्त गाँव घोषित किया गया है।
  • प्रदेश का प्रथम आई. एस. ओ. प्रमाणित थाना देवास है।
  • मध्य प्रदेश पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाता है।
  • मध्य प्रदेश में वर्ष 1955 से जेल कैदियों के लिए योग शिक्षा अनिवार्य कर दी गयी है।
  • मध्य प्रदेश में प्रथम फोरेंसिक लैब की स्थापना सागर जिले में की गई थी। इसके अतिरिक्त फोरेंसिक प्रयोगशाला भोपाल, ग्वालियर, इन्दौर में कार्यरत हैं।
  • मध्य प्रदेश की पहली साइबर फोरेंसिक लैब भोपाल में स्थित है तथा साइबर पुलिस का मुख्यालय भोपाल में स्थित है।
  • मध्य प्रदेश में वर्ष 1960 में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का मुख्यालय भोपाल में स्थापित किया गया।
  • मध्य प्रदेश पुलिस बैंड स्कूल भोपाल में स्थित है।
  • वर्ष 2019 में महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर छिंदवाड़ा जिले में स्थापित किया गया है।
  • जबलपुर एवं होशंगाबाद में महिला जेल स्थित है।
  • नरसिंहपुर एवं जबलपुर में किशोर बंदीगृह स्थित है।
  • मध्य प्रदेश में नारकोटिक्स शाखा इन्दौर, मंदसौर व नीमच जिले में स्थापित की जा रही है।
  • मध्य प्रदेश में इन्ट्रीग्रेटिव पुलिस ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स ग्राम भौरी में स्थापित किया गया है।
  • मध्य प्रदेश भारत का प्रथम राज्य है, जहाँ सर्वप्रथम डायल 100 सेवा का शुभारंभ वर्ष 2015 में किया गया।
  • मध्य प्रदेश में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों व आंतरिक सुरक्षा के लिए 36वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल बालाघाट में 04 अगस्त, 2015 को गठित की गयी थी।
  • देश की तीसरी तथा मध्य प्रदेश की पहली अंडा सेल भोपाल जेल में बनाई गई है।

Tags:
1: मध्य प्रदेश का सामान्य परिचय MCQ 2: मध्य प्रदेश का इतिहास MCQ 3: मध्य प्रदेश का भौगोलिक अध्ययन MCQ 4: मध्य प्रदेश की जलवायु MCQ 5: मध्य प्रदेश की मृदा MCQ 6: मध्य प्रदेश का अपवाह तंत्र MCQ 7: मध्य प्रदेश की बहुउद्देशीय योजनाएं MCQ 8: मध्य प्रदेश के वन एवं वन्यजीव और पर्यावरण MCQ 9: मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य MCQ 10: मध्य प्रदेश में कृषि एवं पशुपालन MCQ 11: मध्य प्रदेश में खनिज एवं ऊर्जा संसाधन MCQ 12: मध्य प्रदेश का औद्योगीकरण एवं नियोजन MCQ 13: मध्य प्रदेश में परिवहन MCQ 14: मध्य प्रदेश की राजव्यवस्था MCQ 15: मध्य प्रदेश में पंचायती राज एवं नगरीय निकाय MCQ 16: मध्य प्रदेश के प्रमुख संवैधानिक एवं सांविधिक संस्थाएं MCQ 17: मध्य प्रदेश का पुलिस एवं प्रशासन MCQ 18: मध्य प्रदेश में पत्रकारिता एवं जनसंपर्क व जनसंचार MCQ 19: मध्य प्रदेश में पंचवर्षीय योजनाएं MCQ 20: मध्य प्रदेश में प्रमुख कल्याणकारी योजनाएं MCQ 21: मध्य प्रदेश में जनगणना एवं जनांकिकी MCQ 22: मध्य प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य MCQ 23: मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जनजातियां MCQ 24: मध्य प्रदेश में स्थापत्य कला MCQ 25: मध्य प्रदेश में लोक कला एवं लोक संस्कृति MCQ 26: मध्य प्रदेश में पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थल MCQ 27: मध्य प्रदेश में भाषा, साहित्य एवं प्रमुख साहित्यिक संस्थाएं MCQ 28: मध्य प्रदेश के पुरस्कार एवं सम्मान MCQ 29: मध्य प्रदेश के प्रमुख व्यक्तित्व MCQ 30: मध्य प्रदेश का खेलकूद परिदृश्य MCQ 31: मध्य प्रदेश का जिलेवार MCQ 32: विविध MCQ

Comments

Post a Comment

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शक Kartik Budholiya को मध्य प्रदेश की प्रशासनिक और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं का गहन अनुभव है। वे MPPSC और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए सटीक विश्लेषण और प्रमाणिक अध्ययन सामग्री तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।